Bihar Board 11th 2nd Merit List 2026: 11वीं की दूसरा मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से डाउनलोड करें
Bihar Board 11th 2nd Merit List 2026: 11वीं की दूसरा मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से डाउनलोड करें: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने OFSS Bihar 11th Admission 2026 को लेकर नई महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा द्वितीय चयन सूची (2nd Merit List) 29 मई 2026 को जारी कर दी गई है और इसके आधार पर इंटरमीडिएट नामांकन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से 02 जून 2026 तक चलेगी। समिति ने स्पष्ट कहा है कि यह द्वितीय चयन सूची के आधार पर एडमिशन का अंतिम अवसर होगा। जो विद्यार्थी इस अवधि में नामांकन नहीं लेंगे, उनकी सीट Vacant घोषित कर दी जाएगी और उनका नाम OFSS पोर्टल से हटा दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों का नाम प्रथम लिस्ट में आया था और उन्होंने कहीं भी नामांकन नहीं लिया है, उनका नाम द्वितीय लिस्ट में नहीं होगा, ऐसे विद्यार्थियों को स्पॉट एडमिशन में मौका मिलेगा।