Bihar Police SAP Vacancy 2026 Posts 15,821 – Rally Dates, Eligibility, Salary, Selection Process & Full Details :- बिहार पुलिस में एक बहुत ही बंपर भर्ती आई है | जिसके बारे में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के तरफ से ऑफिसियल नोटिस जारी कर जानकारी दी गई है | आपको बता दे की ये भर्ती कुल 15821 पदों के लिए निकाली गई है
Bihar Police SAP (Special Auxiliary Police) Vacancy 2026
नोट: ऊपर दी गई तिथियों के अलावा, वित्तीय वर्ष 2026-27 तक हर महीने के पहले सप्ताह में Walk-in Interview आयोजित किया जाएगा।
Bihar Police SAP Vacancy Details 2026
Post Name
Total Vacancies
JCO (Junior Commissioned Officer)
148
SAP Jawan
15,135
Cook (Rasoiya)
538
Grand Total
15,821
Bihar Police SAP Category-Wise Vacancy Reservation Details
Category
Number of Posts
Extremely Backward Class (EBC)
2,936
Scheduled Caste (SC)
2,688
Backward Class (BC)
1,525
Backward Class Women (BCW)
510
Scheduled Tribe (ST)
163
Economically Weaker Section (EWS)
1,582
Unreserved (UR)
6,417 (Total minus Reserved Categories)
Total
15,821
स्वतंत्रता सेनानी के पोते/पोती/नाती/नतिनी को क्षैतिज आरक्षण के रूप में 316 पद आरक्षित हैं।
दिव्यांगजन को 4% क्षैतिज आरक्षण (लगभग 633 पद) का प्रावधान है।
Bihar Police SAP Eligibility Criteria 2026
इस भर्ती के लिए जरूरी पात्रता शर्तें नीचे दी गई हैं। आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आप सभी शर्तें पूरी करते हैं।
सेवानिवृत्ति स्थिति: उम्मीदवार भारतीय सेना या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) जैसे CRPF, BSF आदि से सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक/अर्द्धसैनिक होना चाहिए।
मूल निवास: उम्मीदवार बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके पास अंचलाधिकारी द्वारा जारी आवासीय प्रमाण-पत्र (01 जनवरी 2026 के बाद का) होना चाहिए।
आचरण: सेवानिवृत्ति के समय आचरण कम से कम “Good” या इससे उच्च (Exemplary, Very Good) श्रेणी का होना चाहिए।
चिकित्सा श्रेणी: सेवानिवृत्ति के समय मेडिकल कैटेगरी S1, H3, A3, P3, E3 होनी चाहिए, जबकि SHAPE-1 उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पूर्व अनुबंध: जो भूतपूर्व सैनिक पहले SAP, ERSS या Homeguard में अनुबंध पर थे और उनका अनुबंध समाप्त किया जा चुका है, वे इस भर्ती के पात्र नहीं होंगे।
हथियार ज्ञान: छोटे आधुनिक एवं स्वचालित हथियारों के इस्तेमाल का पूरा ज्ञान आवश्यक है।
अतिरिक्त कौशल: आपदा प्रबंधन, बम डिटेक्शन/डिस्पोजल, ड्राइविंग, तैराकी, गोताखोरी और मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Documents Required for Bihar Police SAP Rally 2026
रैली में शामिल होने से पहले निम्नलिखित सभी दस्तावेजों की स्वयं-अभिप्रमाणित छायाप्रति और मूल प्रति साथ लाएँ:
Discharge Book (सेवानिवृत्ति प्रमाण पुस्तिका)
PPO (Pension Payment Order)
पहचान पत्र (सेवानिवृत्ति से संबंधित)
बैंक पासबुक (जिसमें पेंशन का ब्योरा हो)
आवासीय प्रमाण-पत्र (01 जनवरी 2026 के बाद अंचलाधिकारी से निर्गत)
जाति प्रमाण पत्र (ऑनलाइन, यदि आरक्षण का लाभ लेना है)
AWPO पंजीकरण संख्या (पहले से सत्यापित)
पति-पत्नी का 04 संयुक्त पासपोर्ट साइज फोटो
ECHS सदस्यता प्रमाण (अनिवार्य)
Bihar Police SAP Salary / Manadey (Per Month)
Post Name
Monthly Remuneration
JCO (Junior Commissioned Officer)
₹35,000/-
SAP Jawan
₹30,000/-
Cook (Rasoiya)
₹25,000/-
अन्य लाभ:
बिहार पुलिस के समतुल्य वार्षिक वर्दी भत्ता (धुलाई सहित)।
सरकारी यात्रा पर नियमानुसार यात्रा भत्ता/विराम भत्ता।
नियमानुसार EPF की कटौती।
ड्यूटी के दौरान उग्रवादी/आतंकवादी घटना में मृत्यु पर ₹10 लाख Ex-Gratia अनुदान।
प्रतिवर्ष अधिकतम 40 दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश।
Bihar Police SAP Selection Process 2026
बिहार पुलिस SAP भर्ती की चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
Walk-in Interview: उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित प्रमंडल/जिला तिथि पर रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में आयोजित रैली एवं Walk-in Interview में शामिल होना होगा।
Document Verification: भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के आवेदन पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
Medical Examination: उम्मीदवारों की मेडिकल जांच आर्मी, ECHS या पुलिस द्वारा प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम से कराई जाएगी। भर्ती में कोई Physical Test (PET/PST) नहीं लिया जाएगा।
Final Selection: चिकित्सा जाँच में फिट पाए जाने पर एक वर्ष के अनुबंध पर नियुक्ति दी जाएगी, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।
🖥️ How to Apply for Bihar Police SAP Vacancy 2026?
Bihar Police SAP भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की कोई प्रक्रिया नहीं है। आपको सीधे रैली में शामिल होना होगा। नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:
सबसे पहले आपको रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिना AWPO रजिस्ट्रेशन के आप रैली में शामिल नहीं हो सकते।
उम्मीदवार आवेदन फॉर्म रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट से ले सकते हैं। आवेदन फॉर्म AWPO कार्यालय या रैली स्थल से मिल जाएगा। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ AWPO कार्यालय में जमा करवायें।
अपनी डिवीजन/जिले की निर्धारित तिथि पर सुबह 09:30 बजे से 04:00 बजे के बीच AWPO, दानापुर कैंट पहुँचें।
रैली स्थल पर आपके दस्तावेजों की जाँच की जाएगी और उसके बाद Walk-in Interview लिया जाएगा।
इंटरव्यू के बाद, आपको मेडिकल जाँच के लिए भेजा जाएगा।
पूरी तरह फिट पाए जाने पर आपको एक वर्ष के अनुबंध पर नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
Bihar Police SAP Helpline Number
किसी भी जानकारी के लिए आप निम्न हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं:
पुलिस अधीक्षक, STF, बिहार पटना: 0612 – 2294172
रीजनल ऑफिस AWPO, दानापुर कैंट: 06115 – 222251 (समय: प्रातः 08:00 से दोपहर 02:00 बजे तक)