New-Project-22

Bihar Krishi Input Anudan 2026: बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा ₹8500 से ₹22500 तक फसल क्षति अनुदान

Bihar Krishi Input Anudan 2026: अगर आप बिहार के किसान हैं और अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में आई बाढ़ के कारण आपकी फसल खराब हो गई थी, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खबर आ गई है। आपको बता दें कि बिहार सरकार के कृषि विभाग ने बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। जिसके तहत जिन भी किसानों की फसल को कोई क्षति हुई है, उनको आर्थिक सहायता दी जाएगी।

WWW.BHARATJOBRESULT.COM

📌 Particulars📝 Details
📄 Article NameBihar Krishi Input Anudan Online Apply 2026
🌾 Yojana Nameकृषि इनपुट अनुदान योजना 2026
🏢 Departmentकृषि विभाग, बिहार सरकार
👨‍🌾 Beneficiariesबाढ़ प्रभावित 18 जिलों के किसान
💰 Assistance Amount₹8,500 से ₹22,500 प्रति हेक्टेयर तक
📏 Maximum Areaअधिकतम 2 हेक्टेयर प्रति किसान
📅 Application Start Date23 September 2026
⏰ Last Date to Apply29 September 2026
💻 Application ModeOnline Only
✅ Who Can Applyकेवल बिहार के बाढ़ प्रभावित किसान
🌐 Official Websitedbtagriculture.bihar.gov.in
📌 Events📅 Dates
🔔 Notification Release Date📅 22 September 2026
📝 Online Application Start Date🚀 23 September 2026
⏰ Last Date to Apply Online🔴 29 September 2026
🔍 Verification by Krishi Samanvayak⏳ आवेदन के 2 से 4 दिन के अंदर
💰 Anudan Transfer (DBT)🏦 Verification के बाद

⚠️ नोट: आवेदन के लिए सिर्फ 1 सप्ताह का समय दिया गया है, इसलिए समय पर आवेदन करना बहुत जरूरी है।

इस योजना के तहत फसल क्षति के आधार पर नीचे दी गई दरों पर अनुदान दिया जाएगा:

🌾 Crop Type💰 Anudan Rate (Per Hectare)📌 Minimum Anudan
🌱 वर्षाश्रित (असिंचित) फसल क्षेत्र₹8,500₹1,000
💧 सिंचित क्षेत्र₹17,000₹2,000
🌳 शाश्वत/बहुवर्षीय फसल (गन्ना सहित)₹22,500₹2,500

📌 नोट: यह अनुदान अधिकतम 2 हेक्टेयर के लिए ही दिया जाएगा। यानी 2 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन प्रभावित होने पर भी अधिकतम 2 हेक्टेयर का ही अनुदान मिलेगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • 👨‍🌾 आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी किसान होना चाहिए।
  • 🌊 आवेदक का परिवार बाढ़ प्रभावित 18 जिलों के 84 प्रखंडों की 653 पंचायतों में से किसी एक में रहता हो।
  • 🌾 आवेदक का फसल क्षेत्र बाढ़ से 33% से अधिक प्रभावित हुआ हो।
  • 📝 आवेदक ऑनलाइन पंजीकृत किसान होना चाहिए।
  • 🔢 आवेदक के पास 13 अंकों की किसान पंजीकरण संख्या हो।
  • 🏦 आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • 👨‍👩‍👧‍👦 यह योजना किसान/किसान परिवार के लिए है। किसान परिवार में पति + पत्नी + अवयस्क बच्चे शामिल हैं।
  • 👤 परिवार के किसी एक सदस्य को ही अनुदान मिलेगा।
  • 🚫 यदि किसान ने अपने खेत में पुआल जलाया है, तो उसे अनुदान से वंचित किया जा सकता है।

इस योजना का लाभ नीचे दिए गए 18 जिलों के पात्र किसानों को मिलेगा:

🔢 क्रमांक📍जिला🔢 क्रमांक📍जिला
1वैशाली10सारण
2लखीसराय11मुंगेर
3बेगूसराय12मधेपुरा
4पश्चिम चंपारण13अरवल
5कटिहार14कैमूर
6समस्तीपुर15पूर्णियाँ
7भोजपुर16खगड़िया
8शेखपुरा17भागलपुर
9औरंगाबाद18पटना

📌 नोट: आपको यह भी चेक करना होगा कि आपकी पंचायत इस योजना के तहत प्रभावित घोषित की गई है या नहीं। पंचायतों की पूरी सूची DBT पोर्टल पर उपलब्ध है।

आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:

  • 🔢 13 अंकों की किसान पंजीकरण संख्या
  • 🪪 आधार कार्ड
  • 🏦 आधार से लिंक बैंक खाता
  • 📑 अद्यतन या वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 की LPC/लगान रसीद — रैयत किसानों के लिए
  • 📝 स्वघोषित प्रमाण पत्र — गैर-रैयत किसानों के लिए
  • ✍️ स्वघोषित प्रमाण पत्र पर वार्ड सदस्य/मुखिया/सरपंच एवं कृषि समन्वयक द्वारा सत्यापन
  • 📱 पंजीकृत मोबाइल नंबर — OTP के लिए
  • 👨‍🌾 अगल-बगल के दो किसानों के नाम — सत्यापन के लिए

📌 नोट: स्वघोषित प्रमाण पत्र का प्रारूप DBT पोर्टल पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • 🌐 सबसे पहले बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • 🖱️ होम पेज पर ऊपर “ऑनलाइन सेवाएँ” विकल्प पर क्लिक करें।
  • 📋 ड्रॉपडाउन में “कृषि इनपुट अनुदान 2026-27” लिंक पर क्लिक करें।
  • 📖 नए पेज पर योजना से संबंधित जानकारी पढ़ें और “आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • 🔢 अपना 13 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करके Search करें।
  • 📝 आपकी पंजीकरण विवरणी और आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। इसमें कुल जमीन, प्रभावित रकबा और फसल की जानकारी भरें।
  • 🌾 अपनी श्रेणी चुनें — स्वयं भूधारी, वास्तविक खेतिहर या स्वयं भूधारी + वास्तविक खेतिहर।
  • 👨‍🌾 अगल-बगल के दो किसानों के नाम दर्ज करें।
  • 📑 वास्तविक खेतिहर होने पर जनप्रतिनिधि और कृषि समन्वयक से सत्यापित दस्तावेज अपलोड करें।
  • 🔐 CAPTCHA भरकर GET OTP पर क्लिक करें।
  • 📱 पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन करें।
  • 📄 अपनी श्रेणी के अनुसार रसीद/जमाबंदी/LPC जैसे जमीन संबंधी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ✅ अंत में SUBMIT बटन पर क्लिक करें।
  • 📩 आवेदन पूरा होने के बाद SMS के माध्यम से आवेदन संख्या प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखें।

⚠️ महत्वपूर्ण: OTP सत्यापन के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा। DBT पोर्टल को Bypass या छेड़छाड़ करने पर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह योजना अधिकतम 2 हेक्टेयर (494 डिसमिल) भूमि तक देय है।

Online ApplyClick Here
Check Farmer Registration NumberClick Here
Details NotificationDownload Now
पंचायत नाम सूचिDownload Now
Join WhatsAppClick Here
Official WebsiteClick Here

Scroll to Top