मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना
बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया है। अब स्नातक पास बेरोजगार युवाओं को भी 2 साल तक हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। यह योजना 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं के लिए है जो नौकरी की तलाश में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इससे युवाओं को प्रशिक्षण और परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी।
पात्रता :
- 12वीं उत्तीर्ण अथवा कला / विज्ञान / वाणिज्य संकाय से स्नातक उत्तीर्ण हों
- वर्तमान में अध्ययनरत नहीं हों
- आयु सीमा: 20-25 वर्ष
- बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
आवेदन प्रक्रिया :
ऑनलाइन आवेदन हेतु वेबसाइट विज़िट करें अथवा अपने ज़िले के जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) से संपर्क करें